केंद्र सरकार ने देश के पूर्वी राज्यों में 8 नई रेलवे लाइन परियोजनाओं को मंजूरी दी है| इन रेल परियोजनाओं के पूरा होने से लोगों के लिए परिवहन में सुधार होने की उम्मीद है| केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आधिकारिक बयान में 8 नई रेल परियोजनाओं और इन रेल परियोजनाओं के लिए 24,657 करोड़ रुपये के अनुमानित परिव्यय की जानकारी साँझा की गयी| केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि जिन 8 नई रेलवे लाइन परियोजनाओं की मंजूरी दी है, उससे देश के सात राज्यों के 14 जिलों को फायदा होगा| इन परियोजनाओं से  जिन राज्यों को लाभ होगा, उनमें देश के पूर्वी हिस्से के 4 राज्य ओडिशा, बिहार, झारखण्ड, और पश्चिम बंगाल शामिल हैं| उनके आलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को भी इन परियोजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा|

64 नए स्टेशन, 40 लाख लोगों को फायदा

मंत्रालय के मुताबिक इन 8 नई रेलवे परियोजनाओं की तैयारी में 64 नए स्टेशन बनाए जाएंगे| इन परियोजनाओं के पूरा होने से पूर्वी सिंहभूम, भदारी, कोठागुदम, मलकानगिरी, कालाहांडी, नबरंगपुर और रायगढ़ जैसे 5 आकांक्षी जिलों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे 510 गाँवों और लगभग 40 लाख लोगों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा