हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ दर्ज सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक नया मोड़ आया है। पीड़ित महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बड़ौली और रॉकी मित्तल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद अब रॉकी मित्तल भी मीडिया के सामने आए हैं। रॉकी मित्तल ने दावा किया है कि यह मामला सिर्फ ब्लैकमेलिंग का है। इसको साबित करने के लिए उनके पास शिकायतकर्ता महिला की आठ ऑडियो रिकॉर्डिंग हैं। वह इसे जांच अधिकारी को सौंपने वाले हैं। जिसके बाद सब कुछ साफ़ है। 

रॉकी मित्तल का कहना है कि सितंबर 2024 में शिकायतकर्ता महिला और उसकी एक अन्य महिला मित्र पंचकूला में उनके घर पर आईं थी। महिला ने सीधे तौर पर कहा था कि उसकी बड़ौली के साथ बैठक कराओ। उनके पास महिला की ऐसी आठ ऑडियो रिकार्डिंग हैं, जिससे साफ़ पता चल जाएगा कि महिला चाहती क्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला सिर्फ ब्लैकमेलिंग के लिए ऐसा कर रही है। इस पूरे मामले में सोनीपत के ही एक भाजपा नेता शामिल हैं, जो मोहन लाल बड़ौली को प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी से हटवाना चाहते हैं। जिसके चलते उन्होंने ये साजिश रची है। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा