हरियाणा की भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हुए हैं। CM सैनी 12 मार्च 2024 को विधानसभा में पहली बार बहुमत सिद्ध प्राप्त करने के बाद अपने स्वभाव के चलते जन-जन में प्रसिद्ध हुए हैं। उनका व्यक्तित्व सैलीब्रिटी से भी अधिक प्रदेश के लोगों को भा गया। CM सैनी प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें इतने कम समय में अपनी कुशल कार्यशैली के चलते लोकप्रियता पाई है, जिसके चलते जनता ने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बना दी। 100 दिन के दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल भी अपनी मिलनसार स्वभाव के कारण ऐसे ही लोकप्रिय हुए थे और जनता के दिलों पर राज किया था। इसी वजह से उन्हें ताऊ की उपाधि से नवाजा गया था। नायब सिंह सैनी की हर व्यक्ति से आसानी से मिलने की अपनी कार्यशैली ने उनको राजनीति में अलग पहचान दिलाई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी मुख्यमंत्री ट्रेंड करते रहते हैं। जिसके चलते उनके फॉलोअर्स भी बढ़ रहे हैं। 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुख्यमंत्री के सरल व्यक्तित्व के बड़े फैन हैं। पीएम मोदी जब भी हरियाणा में किसी बड़े राजनीतिक मंच या अन्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होते हैं तो वे अपने संबोधन में अक्सर सीएम सैनी को तीन ‘वी’ की उपाधि से नवाजते हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं कि नायब सिंह सैनी विनम्र, विवकेशील व विद्वान व्यक्तित्व के धनी हैं, जिन्होंने इतने कम समय में मुख्यमंत्री के रूप में राजनीतिक लोकप्रियता हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा