हरियाणा में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। यहां हरियाणा के CM नायब सैनी ने रेवाड़ी में बतौर मुख्यमंत्री पहली बार तिरंगा फहराया। गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने फरीदाबाद में तिरंगा फहराया। जींद में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने तिरंगा फहराया लेकिन कार्यक्रम में उनका माइक बंद हो गया. खबर है कि एक अधिकारिक गलती के कारण वे शायद माइक चलाना ही भूल गए। हालांकि बाद में माइक चलने पर शिक्षा मंत्री ने सभी स्कूलों में आज (27 जनवरी) छुट्‌टी की घोषणा की थी.

वहीं, समालखा में हरियाणा टूरिज्म रेस्ट हाउस में आज फटा हुआ तिरंगा लहराता दिखा, हालांकि बाद में खुद डीसी वीरेंद्र दहिया ने मामले का संज्ञान लिया और फटे तिरंगे की जगह नया झंडा लगवाया।

उधर, अंबाला के कॉलेज में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में परिवहन एवं बिजली मंत्री अनिल विज डांस करते नजर आए। उन्होंने स्टेज पर पंजाबी गाने पर भांगड़ा किया। इस दौरान दूसरे मेहमान भी उनके साथ झूमे।

 

साथ ही सबसे बड़ी खबर रोजगार को लेकर है,. यहां हरियाणा के सीएम ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश में करीब 2 लाख पद भरें जाएंगे, यानी आने वाले समय में प्रदेश में 2 लाख से पदों पर सरकारी भर्ती होने जा रही है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा