मैनपुरी के कुसमरा के गांव गुलालपुर निवासी प्रशिक्षु दरोगा अरुण कुमार यादव ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जैसे ही यह खबर परिजन को मिली तो मातम छा गया। दरोगा की तैनाती वर्तमान में जनपद बारांबकी एक थाने में थी। परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव गुलालपुर निवासी अरुण कुमार कानपुर से बीटेक कर दिल्ली से सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था। इस दौरान वर्ष 2023 में एसआई की भर्ती देखी थी। चयन होने के बाद दरोगा की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अरुण वर्तमान में बाराबंकी के कोठी थाना में तैनात थे। दो दिन पहले ही अरुण को सरकारी पिस्टल भी मिल गई थी।
बुधवार की सुबह जब कमरे में रहने वाले दूसरे दरोगा साथी बाहर गए हुए थे। तभी अरुण ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। कमरे में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा था कि माइग्रेन के दर्द से परेशान होने के कारण वह आत्मघाती कदम उठा रहा है। दरोगा के शव का स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।  
कोठी थाने में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले दरोगा अरुण कुमार यादव कानपुर नगर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के 1621 लवकुशपुरम के निवासी थे। इनके पिता सुरेन्द्र सिंह यादव भी दरोगा हैं। एसपी ने बताया कि अरुण व उसके दोस्त प्रशिक्षु दरोगा विशेष कुमार कुरील ने बुधवार सुबह साथ में खाना खाया था। विशेष ने भी बताया कि मृतक माइग्रेन की समस्या से ग्रसित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा