हरियाणा में मानसून ने पूरे हरियाणा को कवर कर लिया है। लेकिन इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह मौसम विशेषज्ञ बता रहे हैं कि मानसून प्रदेश में 28 जून को पहुंचा था, लेकिन इसके बाद भी 6 दिन में अब तक 38.3 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 37 फीसदी कम है।
यही वजह है कि उमस तेजी से बढ़ रही है, हवा में नमी की मात्रा 94 फीसदी से ज्यादा दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को अभी भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी 5 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है।हरियाणा में आज मानसून के थोड़ा कमजोर रहने के आसार है। यही वजह है कि मौसम विभाग ने सिर्फ 2 जिलों यमुनानगर और करनाल में बहुत भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट और सिर्फ 7 जिलों में भारी बाारिश को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत, पानीपत और सिरसा शामिल हैं। अन्य 13 जिलों को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

हरियाणा में मंगलवार को सबसे अधिक बारिश महेंद्रगढ़ में रिकॉर्ड की गई। यहां 49.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को सिरसा सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया, यहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा