हरियाणा के हिसार के न्यू ऋषि नगर में रहने वाले और गोल गप्पे की रेहड़ी लगाने वाले 30 वर्षीय अजय उर्फ सन्नी ने शुक्रवार देर रात ऋषि नगर में अपने साले के घर के बाहर सरहज के साथ अवैध संबंध के चलते जहर पी लिया। इस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक ने आत्महत्या करने से पहले दो पेज का एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने अपने साले की पत्नी रूबी और देवा निवासी विरेंद्र को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। शहर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी निरमा के बयान पर रूबी और देवा गांव के विरेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दिए बयान में न्यू ऋषि नगर की रहने वाली निरमा ने बताया कि पति अजय उर्फ सन्नी मूलरूप से मध्यप्रदेश के जिला भिंड के गांव गोहद चौराह का रहने वाला था। वह काफी समय से यहां पर किराये के मकान पर रहता था। वह ऑटो मार्केट में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। पति के भाभी रूबी के साथ अवैध संबंध थे। वह पति को बार-बार फोन कर अपने पास बुलाती थी। न जाने पर उसे ब्लैकमेल करती थी। 
महिला का आरोप है कि वह पति से रुपये भी मांगती थी और न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। कुछ दिनों से देवा गांव का रहने वाला विरेंद्र का रूबी के घर आना-जाना था। दोनों अजय को ब्लैकमेल कर रुपये ले रहे थे।
सुसाइड नोट में उसने आगे लिखा कि रूबी विरेंद्र के साथ दो से तीन घंटे बात करती थी। दोनों मुझे परेशान करते थे। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। रूबी अपने पति को पीटती थी। जिस कारण वह घर छोड़कर चला गया, आठ दिन हो गए। सबको राम राम।
मृतका की पत्नी निरमा के बयान पर रूबी और विरेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा