झांसी में शादी के 3 महीने बाद एक महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। कारण यह कि शादी में दहेज में लोकल सामान मिला था। इस वजह से ससुराल वाले ताने मारते थे।
मृतका के पिता ने बताया कि ससुराल में ताने मारे जाते थे कि सब सामान लोकल कंपनी का लेकर आई हो। कूलर फुंका, तो ससुराल वालों ने बेटी का जीना मुश्किल कर दिया था। हम चाहते हैं, ससुराल वालों पर कार्रवाई हो। 

ये है मामला 
पूरा मामला समथर थाना क्षेत्र का है। डोली (18) का ससुराल सजोखरी गांव का था। उसका मायका भिंड के आलमपुर गांव में है। डोली के फूंफा संतोष ने कहा कि मेरी भतीजी डोली की शादी 15 जून, 2024 को पवन रजक के साथ हुई थी। मैंने ही कन्यादान लिया था। पहले शादी सम्मेलन से करनी थी, लेकिन ससुराल वाले राजी नहीं हुए। ससुराल वाले ताने मारने लगे कि दहेज का सारा सामान लोकल कंपनी का लेकर आई हो। इससे डोली डिप्रेशन में रहने लगी।
फूफा ने कहा कि शादी के 1 महीने बाद ही दहेज में दिया कूलर फुंक गया। इस पर ससुराल वालों ने खूब प्रताड़ित किया और ताने मारे। कूलर हमें दे गए, तो हमने सुधरने के लिए डाल दिया। इसमें कुछ समय लग गया। 4 दिन पहले ही कूलर ठीक कराकर ससुराल पहुंचाया था।
शुक्रवार शाम को ससुराल से फोन आया कि डोली की मौत हो गई। ससुराल वाले फांसी लगाने की बात कह रहे हैं, लेकिन ऐसे हालत नहीं मिले। न तो पुलिस को लाश फंदे पर लटकी मिली और न ही हम लोगों को। ससुराल वालों ने डोली की हत्या की और फिर शव को फंदे पर लटका दिया।
डोली के पिता नारायण दास रजक ने बताया कि मैं दिल्ली में रहकर मजदूरी करता हूं। बेटी डोली की मौत की सूचना पर हम लोग आज झांसी आए। ससुराल वालों ने मेरी बेटी को मारकर फंदे पर लटकाया गया है। मुझे इंसाफ चाहिए।
समथर थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया का कहना है कि डोली ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा