दिल्ली के जैतपुर इलाके में दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई है। जहां अस्पताल में घुसकर डॉक्टर की हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। ये घटना जैतपुर के नीमा अस्पताल की है। जावेद नाम के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 
अस्पताल स्टाफ का कहना है कि 2 लड़कों ने अस्पताल में आकर कहा कि उनको चोट लगी है। पहले उनकी ड्रेसिंग की गई।  इसके बाद उन्होंने कहा कि उनको डॉक्टर को दिखाना है। जैसे ही दोनों डॉक्टर के केबिन में पहुंचे उन्होंने गोली चला दी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा