हरियाणा के कैथल में दशहरे के दिन बड़ा हादसा सामने आया है। आज सुबह यहां मुंदडी नहर में एक ऑल्टो कार डूब गई। कार सवारों में से 7 व्यक्तियों की मौत हो गई है। मृतकों में 3 बच्चे, 3 महिलाएं शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। ये कैथल के डीग गांव के रहने वाले हैं।
प्रारंभिक जानकारी अनुसार कैथल के गांव डीग का रहने वाला प्रवीण कुमार शनिवार सुबह अपने परिवार के साथ ऑल्टो कार में पुंडरी की ओर जा रहा था। इसी बीच वे मुंदड़ी पहुंचे ताे उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। ग्रामीणों ने कार को नहर में गिरते देखा तो वे मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला। इसमें सवार सभी व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने सभी काे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा