उत्तर प्रदेश में कानपुर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने सहपाठी पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाते हुए कल्याणपुर थाने में रविवार को FIR दर्ज कराई है। छात्रा ने आरोपी की मां पर भी आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने कई बार अपनी मां से मिलवाया और मां ने भी दोनों की शादी कराने का वादा किया था। इसी भरोसे में आकर वह अपने क्लासमेट के रूम में गई। उसने उसके साथ रेप किया। अब शादी का दबाव बनाने पर शहर छोड़कर भाग गया।
स्वरूप नगर में रहने वाली छात्रा कानपुर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने बताया कि पढ़ाई के दौरान डेढ़ साल पहले शंभू दयाल चक्की कल्याणपुर बैरी निवासी रितिक पटेल से दोस्ती हो गई थी। दोस्ती के बाद रितिक ने उसे प्यार और फिर शादी का झांसा देकर नजदीकी बढ़ाई। आरोप है कि भरोसा दिलाने के लिए अपनी मां कुमकुम से भी मिलवाया।

मां ने भी आश्वासन दिया कि दोनों की शादी करा देंगे। इसके चलते छात्रा रितिक के प्रेम जाल के बाद शादी के झांसे में फंस गई और उसके रूम पर आने-जाने लगी। इस दौरान आरोपी रितिक ने उसके साथ कई बार रेप किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी रितिक मुकर गया।

छात्रा ने उसकी मां से शिकायत की तो बोली तुम दोनों की जाति अलग-अलग है। शादी करना ठीक नहीं है। इसके बाद अपने बेटे को शहर से बाहर भेज दिया। इस पर छात्रा ने कल्याणपुर थाने में आरोपी छात्र और उसकी मां के खिलाफ FIR दर्ज करा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा