गोंडा जिला महिला अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर सुषमा सिन्हा के साथ साइबर जालसाज ने जालसाजी करने का प्रयास किया। साइबर जालसाजों ने महिला डॉक्टर सुषमा सिन्हा को 1 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट किया गया, जिससे महिला डॉक्टर घंटे तक परेशान रही। अब डॉक्टर सुषमा सिन्हा ने गोंडा साइबर सेल को पूरे मामले की शिकायत की है। गोंडा साइबर सेल ने डॉक्टर के शिकायती पत्र पर पूरी मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला 
यह पूरा मामला सोमवार सुबह 8:00 बजे का है। जब डॉक्टर सुषमा सिन्हा गोंडा जिला महिला अस्पताल में ड्यूटी करने के लिए आ रही थी। महिला अस्पताल की गेट पर पहुंची। इसी दौरान 9238578063 नंबर एक कॉल आई और महिला जालसाज ने खुद को पुलिस का अधिकारी बताया। जालसाज ने कहा कि आपने बड़ा गुनाह कर दिया है।
आपका आइसीआइसीआइ (ICICI) बैंक के क्रेडिट कार्ड से विदेशी खातों में 43700 ट्रांसफर हुए हैं, यह बड़ा अपराध है और आपने यह बड़ा गुनाह कर दिया है। इससे आपको बड़ी सजा होगी। 
इसी दौरान महिला जालसाज ने कहा कि मामले को रफा दफा करने के लिए आप आठ दबाएं, जब महिला डॉक्टर ने आठ दबाया तो कॉल पर दूसरी महिला जालसाज बात करने लगी और उसने 1 घंटे तक मामले को रफा दफा करने के लिए डॉक्टर को डिटेल अरेस्ट कर रखा है।
डॉक्टर सुषमा ने कहा कि जब मेरा ICICIC बैंक में खाता ही नहीं है, मैं क्रेडिट कार्ड उपयोग ही नहीं करती तो मेरे खाते से पैसा कहां ट्रांसफर हो गया। इसके बाद जालसाज ने कहा कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड का उपयोग करके कोई भी क्रेडिट कार्ड बनवा लिया होगा, आपकी उम्र ज्यादा है और आपको फंसाया गया है।
जिस महिला डॉक्टर सुषमा घबरा गई। डॉक्टर की घबराहट को देखते हुए महिला जालसाज ने जूही थाने के बड़े पुलिस अधिकारी से बात कराई। जिसके बाद महिला डॉक्टर ने फोन काट दिया और थोड़ी देर बाद वह अस्पताल के अंदर पहुंच गई।
जहां फार्मासिस्ट शालिग्राम त्रिपाठी को फोन पकड़ा दिया, फार्मासिस्ट ने जैसे ही बात की उनको आभास हो गया कि यह साइबर अपराधी है। यह जालसाज का प्रयास कर रहे हैं, फार्मासिस्ट ने इसके बाद फोन काट दिया। फिर दोपहर में 12:00 बजे जालसाज ने फोन करके फिर दोबारा कार्रवाई करने की धमकी दी। जिसके बाद अब महिला डॉक्टर ने शिकायत की है।
महिला डॉक्टर सुषमा सिंह ने बताया- कल मैं अस्पताल आ रही थी, इसी दौरान मेरे पास फोन आया और कहा गया कि आपके खाते से प्रतिबंधित विदेशी खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ है। अपने अपराध किया है हमने कहा कि मेरा खाता ही नहीं है। तुम लोगों ने कहा कि आप अपना बेगुनाह लग रही हैं। आधार कार्ड और आपका पैन कार्ड लोगों का उपयोग किया है और 1 घंटे तक मुझे इन लोगों ने डिजिटल अरेस्ट कर रखा है। मैंने साइबर सेल में अब शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा