.

हरियाणा में सोनीपत जिले के खरखौदा में मंगलवार को हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों की हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी के अनुसार गांव सिसाना ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर ट्रैक्टर ट्राली में खरखौदा आ रहे थे। जिनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। जब ये हाइवे पर थाना कलां चौक पर बने पुल के पास पहुंची, आगे चल रही गाड़ी ने कट मार दिया। ट्रैक्टर चालक बचाने की कोशिश की तो ट्रैक्टर-ट्राली ट्राली पलट गई।
ट्राली पलटने के बाद  20 से ज्यादा मजदूर और बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को खरखौदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 15 गंभीर घायलों को रोहतक PGI के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में घायल होने वाले बिहार के नालंदा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा