गांव बरोदा के राजकीय कालेज के उप प्राचार्य पवन लठवाल ने कहा कि नई शिक्षा में ऐसी व्यवस्था की गई है जिसमें लगभग सभी विद्यार्थी पास हो जाएंगे। इससे अब परीक्षा में अंकों का महत्व कम हो जाएगा। अब विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा पास करने पर ही रोजगार मिलेगा। ऐसे में विद्यार्थी अपने सर्व व्यापक विकास की तरफ ध्यान दें। नई शिक्षा नीति भी इसी लिए बनाई गई है। वे कालेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम मेें विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। लठवाल ने विद्यार्थियों से कहा कि जिंदगी का अनुभव भी हमें बहुत कुछ सीखाता है। ऐसे में सभी विद्यार्थी रोजाना आधा घंटा अपने बुजुर्गों के साथ जरूर समय बिताएं। विद्यार्थी समाज और राष्ट्र के प्रति अपना दायित्व भी समझें। हमें पढऩे के साथ अच्छा इंसान बनने की भी जरूरत है। अच्छा इंसान रोजगार तो ढूंढ ही लेता है और वह मानव कल्याण के लिए सकारात्मक भी सोचता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा