बरोदा थाना की पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने के आरोपित गांव रिंढाना के रोहित व जींद में गांव भागखेड़ा के मोहित को गिरफ्तार किया। आरोपितों के न्यायालय के आदेश पर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। 16 दिसंबर 2024 को एक व्यक्ति ने थाना बरोदा में शिकायत दी थी कि एक दिसंबर को उसके परिवार में शादी थी। उसकी पत्नी शादी में शामिल होने के बाद अपने मायके जाने के लिए घर से निकली थी। वह न तो मायके पहुंची और न ही ससुराल में लौटी। उसकी तलाश की गई लेकिन सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामला दर्ज करवाया गया। महिला के मिलने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया। उप निरीक्षक नीता ने पुलिस टीम के साथ महिला के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए। महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई गई। अब इस मामले में आरोपित रोहित व मोहित को गिरफ्तार किया।