हरियाणा के हिसार में एक महिला से 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी अनाज मंडी बरवाला निवासी महिला को ग्रॉसरी होलसेल के बिजनेस का झांसा देकर रुपए हड़पे गए थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्यम कॉलोनी झांसी निवासी राहुल गुप्ता के तौर पर हुई है।
बरवाला थाना के जांच अधिकारी SI अतुल मोर ने बताया कि राहुल गुप्ता और इसके साथी निखिल गुप्ता ने पुरानी अनाज मंडी बरवाला निवासी महिला से ग्रॉसरी होलसेल के बिजनेस में इन्वेस्टमेंट कर मोटा मुनाफा कमाने के नाम पर 35 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस द्वारा आरोपी निखिल गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

मामले के अनुसार 17 मार्च 2023 को पुरानी अनाज मंडी बरवाला निवासी महिला ने पुलिस को ग्रॉसरी में बिजनेस के नाम पर 35 लाख की ठगी के बारे में शिकायत दी थी। जिसमे उसने बताया कि आरोपी निखिल गुप्ता के साथ इनकी पुरानी जान पहचान थी। निखिल और उसके पिता ने उन्हें कहा कि आप ग्रॉसरी में पैसा लगाओ आपको मोटा प्रॉफिट होगा।

निखिल के कहे अनुसार महिला ने अलग अलग ट्रांजैक्शन में उक्त आरोपियों सहित अनेक लोगों के बैंक खाते में 35 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने उक्त महिला को न तो प्रॉफिट दिया और न ही उसके पैसे वापस किया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना बरवाला में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके उपरोक्त आरोपी राहुल गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा