हरियाणा के हेल्थ डिपार्टमेंट में डॉक्टरों और सीएमओ के पदों की कमी दूर होने की उम्मीद है। सीएमओ और एसएमओ की नई लिस्ट तैयार है और जल्द ही इसे जारी किया जाएगा। इससे पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव देखने को मिलेगा।
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लगातार काम कर रही हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट में डॉक्टरों की कमी का सामना करना पड़ रहा था। हाल ही में 777 सीनियर मेडिकल ऑफिसर्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है और अब उनकी नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। जैसे ही ये नियुक्तियां पूरी हो जाएंगी, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो जाएगा।

इन राज्यों में है पद खाली
हरियाणा राज्य के महेंद्रगढ़, झज्जर, कुरुक्षेत्र, जींद, दादरी, फतेहाबाद और गुरुग्राम में स्थायी सीएमओ नहीं हैं। इन जिलों में फिलहाल अन्य जिलों के सीएमओ अतिरिक्त जिम्मेदारी निभा रहे हैं। लेकिन अब इन रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा