.

हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। आज 30 दिसंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 5 जनवरी 2025 तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।  
 

मौसम विभाग के मुताबिक , घने कोहरे के कोल्डवेव और कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। इसके अलावा मौसम विभाग कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, चंडीगढ़, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। 2 जनवरी तक मौसम खुश्क बने रहने के आसार है।

11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने हरियाणा में 11 जिलों के लिए ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।  सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और गुरुग्राम में ठंड की थर्ड डिग्री के ट्रिपल अटैक की संभावना है।

 

 

इन जिलों में बारिश के आसार
 मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार है। बारिश की वजह से सर्दी और ज्यादा बढ़ सकती है। हालांकि, बारिश की तीव्रता कम रहने की उम्मीद है, लेकिन यह मौसम में ठंडक का अनुभव कराएगी।
 

अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 5 दिनों में इस दौरान हरियाणा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। यह सर्दी के मौसम का एक सामान्य पहलू है।लेकिन इस बार ठंड अधिक तीव्र हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा