भाजपा की गोहाना में जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा गोहाना में 19 साल पहले वाल्मीकि बस्ती में हुए आगजनी कांड से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम जोडऩे पर कांग्रेस भडक़ उठे। कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बंसी वाल्मीकि ने कहा कि आगजनी कांड में जो शामिल थे उनको भाजपा अपनी गोद में बैठाए हुए है। हुड्डा ने तो जिनके घर जले थे उनके नुकसान की भरपाई की थी।
 रविवार को गोहाना में रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के राज में गोहाना में वाल्मीकि बस्ती में हुए आगजनी कांड और मिर्जपुर में दलितों के यहां हुई आगजनी का जिक्र किया था। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा था कि हुड्डा राज में हुए इन कांडों को लोग भूले नहीं हैं। इस पर कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बंसी वाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी गड़े मुर्दे उखाड़ कर भाईचारा खराब करने का काम कर रहे हैं। भाजपा ने गोहाना को ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को दो बार जलवाने का काम किया। वर्ष 2005 में जब गोहाना कांड हुआ था तब भाजपा के सांसद स्व. किंशन सिंह सांगवान ने दलितों के मकानों को झुग्गी-झोपड़ी बताया था। इस कांड मेें जिन लोगों के नाम आए तो उनमें से कुछ को भाजपा ने अपनी गोद में बैठा रखा है। भाजपा हाथरस और मणिपुर कांड को कैसे भूल रही है। इस मौके पर तिलकराज, अशोक, बृजलाल, रवि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा