राेहतक में कोर्ट में पेशी पर आए एक युवक पर कोर्ट के बाहर छह युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया| हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया| युवक को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। पीड़ित के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी|

पेशी के लिए कोर्ट पहुंचा था युवक, हालत गंभीर 

युवक के पिता जगदीश ने आर्य नगर पुलिस थाने में दर्ज की गयी शिकायत में बताया कि वे सोनीपत के गांव बरोदा ठुठान के निवासी है| उसके दो लड़के बड़ा लड़का अमित व छोटा लड़का संजय की 23 अगस्त को रोहतक कोर्ट में पेशी थी। इसलिए वे रोहतक कोर्ट में गए थे। कोर्ट के बाहर चौक पर रोहतक की एकता कॉलोनी निवासी अमित अपने करीब 6-7 साथियों के साथ आ गया। जगदीश ने बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे अमित के साथ झगड़ा शुरू कर दिया और उसके बेटे के साथ लात-घूसों से बेरहमी से मारपीट की।आरोपियों ने मारपीट करके जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसका छोटा बेटा संजय डरता हुआ दूर खड़ा था। आरोपियों के जाने के बाद उसका छोटा बेटा घायल अमित को लेकर पहुंचा। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गये| 

 

 

जेल में हुए विवाद की रंजिश में किया हमला 

जगदीश ने बताया कि उसका बेटा करीब एक-डेढ़ साल पहले जेल गया था। वहां पर आरोपी के साथ झगड़ा हुआ। आरोपी ने उसके बेटे के साथ जेल में भी मारपीट की थी। उस विवाद की रंजिश रखते हुए आरोपी ने झगड़ा किया है। आर्य नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा