एक बार फिर यमुना के दूषित पानी को लेकर दिल्ली व हरियाणा सरकार फिर आमने-सामने हो गई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का दावा किया है। उनका कहना है कि हरियाणा से आने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा अधिक होने से दिल्ली के तीन जलापूर्ति संयंत्र बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं और राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट शुरू हो गया है। आयोग ने हरियाणा सरकार से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक इस मामले पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। वहीं, केजरीवाल के आरोपों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा भाजपा ने पलटवार किया है।

चुनाव आयोग ने बताया कि  दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग को एक शिकायत दी है। उसमें आरोप लगाया गया है कि हरियाणा से दिल्ली को मिलने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है, जिससे दिल्ली में चल रहे चुनावों के दौरान पानी की आपूर्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विधानसभा चुनावों पर इसका असर पड़ सकता है। दिल्ली को ज्यादातर पानी की आपूर्ति हरियाणा के रास्ते से ही होती है, ऐसे में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का कहना है कि पानी में अमोनिया की मात्रा ज्यादा होने के कारण दिल्ली के चंद्रावल, वजीराबाद और ओखला प्लांट बंदी की कगार पर हैं। इससे दिल्ली के तीस फीसदी लोगों की जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने आयोग से जांच कराने की मांग की है।

 

केजरीवाल के आरोपों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केजरीवाल की फितरत यही है कि आरोप लगाओ और भाग जाओ। यही सोच उनकी पार्टी की भी है। केजरीवाल ने खुद 28 नाले यमुना में डाल दिए और सोचा कि हरियाणा पर आरोप लगाकर बच जाऊंगा। सीएम ने कहा कि उन्होंने कहा था-आप (केजरीवाल) अपने मुख्य सचिव को भेजो और मैं अपने मुख्य सचिव को सोनीपत में पानी की गुणवत्ता की जांच करने के लिए कहूंगा, जहां से यमुना दिल्ली में प्रवेश कर रही है। वह अमोनिया और पानी की कमी की बात करते हैं, मगर कमी उनकी इच्छाशक्ति पर है। वे दस साल में जल वितरण का प्रबंधन नहीं कर पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा