,
युवाओं को राजनीतिक कौशल सिखाने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने का मंच प्रदान करते हुए नए और ऊर्जावान नेताओं को मुख्यधारा की राजनीति में लाने के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा युवा कांग्रेस के चुनाव करवाए जाते है। इसी कड़ी में हरियाणा प्रदेश में भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के करवाए जाने वाले चुनाव की जानकारी देने के लिए रविवार को स्थानीय हांसी रोड़ स्थित एक नीजि रेस्तरां में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर रोहतक जोन प्रभारी एवं यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामा श्रेय चौहान मुंबई से भिवानी पहुंचे तथा उन्होंने पत्रकार वार्ता में यूथ कांग्रेस के चुनाव की जानकारी दी। इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय कोर्डिनेटर लक्ष्यजीत सिंह, राकेश शर्मा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मनजीत लांग्यान, विकास परमार, देव भिवानी, सचिन कटारिया भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
      पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए रोहतक जोन प्रभारी एवं यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामा श्रेय चौहान मुंबई व राष्ट्रीय कोर्डिनेटर लक्ष्यजीत सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस ने प्रदेश में ब्लॉक से लेकर प्रदेश तक की कार्यकारिणी को भंग कर चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत अब युवा कांग्रेस का नया ढांचा तैयार होगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक, विधानसभा, जिला और प्रदेश सहित 6 स्तर की कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जाएगा, जिसमें अध्यक्ष और महासचिव के लिए यह चुनावी पैट्रन अपनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए 20 दिसंबर से नोमिनेशन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है, जो कि 5 जनवरी तक चलेगी और उसके नामांकन की छानबीन कर के 15 जनवरी तक सभी स्तर के उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद सदस्यता व मतदान अभियान शुरू किया जाएगा। इस प्रक्रिया में 18 से 35 वर्ष के युवाओं को सदस्य बनाया जाएगा और ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर की कार्यकारिणी के लिए एक सदस्य सभी 6 स्तरों के लिए मतदान कर सकेगा।
    उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर 17, विधानसभा स्तर पर 27, जिला स्तर पर 31 और प्रदेश स्तर पर 61 युवाओं की कमेटी बनेगी। उन्होंने बताया कि इस बार इन चुनावों के लि विद आईवाईसी एप का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता के साथ चुनाव होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा