हरियाणा के हिसार में पिछले साढ़े चार महीने से लापता नाबालिग बेटी की तलाश में परिवार चंडीगढ़ के लिए पैदल कूच कर रहा है। पीड़ित परिजन दो नाबालिग बेटों के साथ पैदल यात्रा कर रहे हैं। परिवार बरवाला, उकलाना, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगा। परिवार के चारों सदस्य पैदल मार्च करते हुए उकलाना के सूरेवाला चौक से आगे पहुंच गए हैं। 

इसी बीच उसकी दादी ने सनसनीखेज और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बच्ची की दादी ने सोशल मीडिया में आकर बयान दिया है। उन्होंने परिवार पर ही सवाल उठाए हैं। लापता बेटी हर्षिता की दादी उसके पिता और मां पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। 

हर्षिता की दादी ने कहा कि उसके माता- पिता बेटी के साथ मारपीट करते थे। उसकी पढ़ाई छुड़वा कर उसे काम पर लगा दिया था। कई बार हर्षिता मुझे बताती थी। मैं हर्षिता को बचाने का प्रयास करती थी। हर्षिता के सुनील सोनी ने मुझे भी घर से निकाल दिया। उसके मम्मी-पापा उसे पूरा खाना भी नहीं देते थे। मैं सुनील को रोकती तो सामने  बच्ची के चेहरे को भी नौंचते थे। 

 

दादी ने बताया कि हर्षिता की जो मां है वह उसकी सौतेली मां है। इसलिए उसके साथ बहुत भेदभाव किया जाता था। हर्षिता की सौतेली मां उसके साथ बहुत बुरा व्यवहार करती थी। मैं उसे स्कूल लेकर जाती थी, उसकी देखभाल करती थी। बाद में उसकी मां उसे अपने साथ ले गई। 

हर्षिता की दादी ने कहा कि हर्षिता को थायराइड की समस्या है। उसे समय पर खाना नहीं मिलता तो उसे चक्कर आते थे। इससे पहले भी वह घर छोड़कर चली गई थी। एक बार स्कूल में शिक्षकों ने दादी को बुलाया था। जब दादी पहुंची तो देखा कि हर्षिता लहु लुहान है। स्कूल की महिला प्रिंसिपल ने बताया कि हर्षिता के साथ घर पर मारपीट की गई है। शिक्षकों ने कहा कि आप इसे अपने साथ ले जाओ। दादी मजबूरी में उसे अपने साथ नहीं ला सकी। जिस दिन हर्षिता घर छोड़कर गई उस दिन भी उसके साथ काफी मारपीट की गई थी। हर्षिता की दादी ने कहा कि सुनील पैसे के लिए यह सब कर रहा है। उसे बेटी को खोजने में सहयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा