भारी बारिश के कारण बिहार में गंगा, गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं। नदी के किनारे के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा है| बांका में मंगलवार की रात आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी| भारी बारिश से उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी बन गए हैं| वाराणसी के 50 घाट गंगा में डूब गये| यहां एनडीआरएफ तैनात है| कानपुर में गंगा नदी खतरे की सीमा को पार कर चुकी है| हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन के कारण 213 सड़कें बंद हैं| मौसम विभाग ने बुधवार को 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है|  कई राज्यों में तूफान की चेतावनी भी जारी की गयी है| राजस्थान में तीन दिन में भारी बारिश से 28 लोगों की मौत हो चुकी है व राजस्थान के करौली में बाढ़ जैसे हालात हो गए है| हिमाचल में बारिश से 104 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ| इस मानसून सीजन में  हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन का सिलसिला देखा गया। राज्य में 27 जुलाई से 12 अगस्त के बीच हुई बारिश से 1.04 अरब रुपये का नुकसान हुआ| देश के आपातकालीन विभाग ने बारिश से संबंधित दुर्घटनाओं में 110 लोगों की मौत की सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा