हरियाणा में BJP सरकार के राज्य वित्त मंत्री जेपी दलाल ने विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को चुनौती दे दी है।  जेपी दलाल ने कहा कि अगर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन भी गई तो दिल्ली वाले 6 महीने नहीं चलने देंगे। दलाल मंगलवार को भिवानी में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
यहां जेपी दलाल ने कहा-”प्रदेश में एक शोर मच रहा है। भाई प्रदेश में कांग्रेस आएगी। अरे भाईयों, ये इतना (लोकसभा चुनाव में) शोर कर रखा था, तब भी आधी-आधी हो गई। मैं तो बुरी से बुरी कहता हूं। अगर भगवान नाराज गया, या फिर उक-चूक रह गई तो हमारे दिल्ली वाले छठवां महीना नहीं पकड़ने देते।”

मंत्री जेपी दलाल के बयान पर सियासी दल तय है। विपक्षी भाजपा पर अक्सर आरोप लगाते रहे हैं कि दूसरी पार्टी की सरकार बनने पर वह ऑपरेशन लोटस चलाते हैं। जिसमें हॉर्स ट्रेडिंग कर सरकार गिरा देते हैं। इसको लेकर वे महाराष्ट्र और इसके बाद हिमाचल में इसकी कोशिश का आरोप लगा चुके हैं। पंजाब में भी आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने इसका आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत तक दे दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा