हरियाणा में करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न व दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। शादी के बाद से ही पीड़िता के पति ने उसके साथ शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार किया, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी उसे प्रताड़ित किया गया।
ससुराल के जुल्मों से तंग आकर विवाहिता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता रेणू ने बताया कि उसकी शादी 6 मार्च 2023 को सुखविंद्र चौहान के साथ हुआ था। शादी के तुरंत बाद ही उसके पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दी। हनीमून पर भी उसके साथ बदसलूकी की गई। हनीमून से लौटने के बाद रेणू अपनी ससुराल मुंबई गईं, लेकिन वहां भी उन्हें प्रताड़ित किया गया।पीड़िता का आरोप है कि ससुराल में रहते हुए उसके पति ने उनके साथ अप्राकृतिक हरकतें की और उनके ससुर ने भी अश्लील बातें की। तीन दिन बाद उसे वापस उसके मायके भेज दिया गया। इसके बाद जब उसने अपने पिता को अपनी स्थिति के बारे में बताया तो पिता ने उन्हें पढ़ाई पूरी करने के बाद ससुराल भेजने की कोशिश की, लेकिन सुखविंद्र ने उसे अकेले ही मुंबई आने की बात कही।

विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उससे और उसके परिवार से दहेज के रूप में पैसे और जेवरात लाने की मांग की। जब वह इस मांग को पूरा नहीं कर पाई तो उसे घर से बाहर निकाले और जान से मारने तक की धमकी दे दी। रेणू ने बताया कि उनके ससुराल वालों ने उनकी सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र और अन्य गहने भी अपने पास रख लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा