बुधवार को भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सुदेश ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धासुमन भेंट किए। उन्होंने कहा कि हमें इन महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसे बाद यज्ञशाला से सफाई अभियान का शुभारंभ किया। कुलपति ने कहा कि साफ सफाई रखना एक अच्छी आदत है, जिसे हमें अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन के लिए अपनाना चाहिए। सफाई आंतरिक और बाह्य दोनों प्रकार से होनी चाहिए। हमें अपने आसपास की सफाई के साथ मन के विचारों की सफाई भी करनी चाहिए।  हमारा मन साफ होगा तो सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे और हम जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। इस मौके पर डा. सुषमा जोशी, डा. परविंद्र कौर स्वयंसेविकाएं मौजूद रहीं। दूसरी तरफ गांव बड़ौता की चौपाल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। आजाद हिंद मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद दांगी ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। इस मौके पर अमृतलाल सैनी, राज कुमार, मुख्यातर सिंह दांगी, संदीप हुड्डा, गुलाब सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा