हरियाणा चुनाव के बीच BJP में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां महेंद्रगढ़ सीट पर भाजपा ने अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। फिर भी एक नेता ने खुद को BJP कैंडिडेट बताते हुए नामांकन तक भर दिया।
इसी महेंद्रगढ़ सीट के लिए पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा जोर लगा रहे हैं। भाजपा उम्मीदवारों की 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में नाम न आने पर वह बागी तेवर तक दिखा चुके हैं। इसके लिए उन्होंने कल शुक्रवार को घर में समर्थकों की भीड़ तक जुटाई।

वहीं भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करने वाले नेता कैलाश चंद्र पाली हैं। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े हुए हैं। वह महेंद्रगढ़ के पास लगते पाली गांव के रहने वाले हैं। नामांकन पत्र के साथ दिए गए एफिडेविट और पत्र के कॉलम में उन्होंने स्वयं को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रत्याशी बताया है। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान BJP का जिक्र किया है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दयाराम यादव का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक महेंद्रगढ़ सीट पर अपना कोई उम्मीदवार नहीं बनाया है। उन्होंने बताया कि सीट पर नामांकन भरने वाला संघ से जुड़ा हुआ व्यक्ति जरूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा