rahul gandhi reached hathrash

हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के पर‍िजनों से मिलने व घायलों का हाल जानने के लिए   राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह अलीगढ़  पहुंचे। उसके बाद हाथरस पहुंचे। यहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा द‍िया।
राहुल गांधी सुबह पांच बजे दिल्ली से रवाना हुए थे। दो घंटे की सड़क यात्रा करके सात बजे पिलखना पहुंचे। इस गांव की तीन महिला और एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई थी। यहां 40 मिनट तक पीड़ित पर‍िजनों से मुलाकात की। इसके बाद पिलखना से हाथरस के नवीपुर के निकट विभव नगर स्थित ग्रीन पार्क पहुंचे और पीड़ित पर‍िजनों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा।

हाथरस की घटना को लेकर विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को हाथरस गए थे। कांग्रेस घटना को लेकर भाजपा पर अपना हमला और तेज करती नजर आ रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों को राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में नवनिर्वाचित सांसदों के सम्मान कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा