हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव में पति ने अपनी ही पत्नी को जहर पिला दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में महिला को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार किया जा रहा है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने के लिए दबाव डालता है।

सोमवार को भी उसने इसी तरह करने के लिए उस पर दवाब डाला। वह नहीं मानी, तो आरोपी ने उसे मारा-पीटा और जबरन जहर पिला दिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि वह यूपी के बागपत की रहने वाली है। करीब 5 साल पहले उसका निकाह सनौली खुर्द गांव के रहने वाले मुस्तफा के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति और ससुराल वालों ने उसे अक्सर कम दहेज लाने की बात कहकर पीटा। अक्सर उसके साथ गाली-गलौज की जाती थी।
कई बार इस मामले का पंचायती तौर पर भी निपटारा हुआ। आरोपियों ने अपनी गलती मानी, लेकिन घर ले जाने के बाद उसका रवैया उसी तरीके का हो जाता था। एक-दो दिन बाद फिर उसके साथ मारपीट की जाती थी। वह दो बेटियों की मां है। बच्चों का क्या होगा, यही सोच कर वह ये सब प्रताड़तनाएं सहती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा