हरियाणा के महेंद्रगढ़ में तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। जिसमे एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पुलिस ने दोनों घायल युवकों को अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 17 वर्षीय सुरेंद्र के रूप में हुई है। घायलों की पहचान मूलचंद (28) और मुकेश कुमार (35) के तौर पर हुई है। मामला महेंद्रगढ़ के राजावास गांव का है। जहां घटना बीती रात करीब साढ़े 8 बजे घटित हुई। बताया जा रहा है कि हमलावर  राजावास गांव के रहने वाले हैं बीती रात आपसी रंजिश के चलते दोनों गुटों के बीच झगड़ा हो गया जिसके चलते तीनों आरोपियो ने फायरिंग कर दी। हमले के दौरान छाती में गोली लगने की वजह से सुरेंद्र की मौत हो गई, जबकि मूलचंद और मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। मामले के बारे में पता लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हायर सेंटर रोहतक रेफर कर दिया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। आज मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया जाएगा।

गांव वालों का कहना है कि मूलचंद और मुकेश कुमार दोनों शादीशुदा हैं। हमले के दौरान मूलचंद को हाथ व पैर में गोली लगी है, जबकि मुकेश कुमार को दोनों पैरों में गोली लगी है। सतनाली पुलिस व हेड क्वार्टर डीएसपी सुरेश कुमार का कहना है कि, परिजन की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा