हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में अटेली थाना के अंतर्गत आने वाले गांव सागरपुर में बाजरा निकालते समय थ्रेसर में युवा किसान के फंसने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। युवा किसान अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने शव का सोमवार को पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
गांव सागरपुर निवासी 24 वर्षीय उदित पुत्र इंद्र सिंह गांव सागरपुर अपने खेत का थ्रेसर से बाजरा निकलवा रहा था। अचानक उसके हाथ मशीन में आ गए। उसे निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन वह फंसता चला गया। गांव निवासी व ब्लॉक समिति सदस्य अनिल मेचु ने बताया कि वह अपने मां-पिता इकलौता लड़का था। हडंफा में उसे निकाल नारनौल अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन ज्यादा चोटिल होने के कारण उसने दम तोड़ दिया। ब्लॉक समिति सदस्य ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा