ताजमहल के अतिसुरक्षित क्षेत्र में स्थित मस्जिद रविवार को दुष्कर्म के बाद पत्थर से चेहरा कुचलकर युवती की हत्या कर दी गई थी।युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मस्जिद में ही पड़ा मिला। बाहर से ताला लगा था।
दोपहर में नमाजी मस्जिद पहुंचे तो शव देखकर नमाजियों ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। ताला खोलकर शव निकाला गया। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। ताजमहल के पूर्वी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों से सुराग तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।
ताजमहल के नगला पैमा बैरियर से महज सौ मीटर की दूरी पर लकड़हारा मस्जिद है। इसमें इमाम अली मोहम्मद पांचों वक्त की नमाज पढ़ाते हैं। सुबह- शाम छह से सात नमाजी नमाज पढ़ने आते हैं।
दोपहर में संख्या कम रहती है। रविवार दोपहर डेढ़ बजे मस्जिद अहमद बुखारी के पास रहने वाले आसिफ नमाज पढ़ने पहुंचे। मस्जिद में दिन में कोई नहीं रहता है। मस्जिद परिसर से ताला लगातार चाबी रोशनदान पर रख दी जाती है। जबकि बाउंड्रीवाल के लोहे के गेट की कुंडी बाहर से बंद रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा