हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में गुरुवार को देवर-भाभी ने होटल में सुसाइड कर लिया। दोनों के शव गोहाना में एक होटल के कमरे में फंदे पर लटके मिले। महिला के साथ ढाई साल का बच्चा भी था। मृतकों की पहचान सतपाल (26) और खुशबू के रूप में हुई है।
दोपहर को सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया । होटल से मिले एड्रेस से उनके परिजनों को बुलाया गया। बच्चे को वारिसों के हवाले कर दिया है। पुलिस वारदात की छानबीन में लगी है।
पुलिस की जांच के अनुसार, बुधवार को भिवानी से एक युवक, महिला और एक ढाई साल का बच्चा गोहाना में रोहतक रोड पर स्थित होटल डायमंड में पहुंचे थे। दोनों ने वहां खुद को पति पत्नी बताकर कमरा लिया। इसके बाद वे कमरे में चले गए। रात को उन्होंने खाना भी खाया।
होटल स्टाफ के अनुसार, गुरुवार सुबह 10 बजे होटल से चेकआउट का समय था। सफाईकर्मी ने रूम का दरवाजा खटखटाया। अंदर से बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। उसने खिड़की से देखा तो अंदर दोनों फंदे से लटके हुए थे।
इसके बाद दोपहर को पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद कमरा खोला गया तो महिला व पुरुष फंदे पर लटके मिले। दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद इनके मोबाइल नंबर से इनके परिजनों को फोन पर सूचना दी गई।
इस बीच पता चला कि वे पति-पत्नी नहीं थे, बल्कि प्रेमी जोड़े थे। महिला की शादी हो चुकी थी और वह एक बच्चे की मां थी। होटल के कमरे में मिला बच्चा महिला का ही था। बाद में इनके परिजन होटल पहुंचे। पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
भिवानी के रहने वाले गोविंद कुमार ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले खुशबू से शादी हुई थी। उसका ढाई साल का बेटा भी है। उसे 20 मई को पता चला था कि पत्नी खुशबू मौसी के लड़के सतपाल के साथ गई है। इसके बाद उन्होंने सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। आज उसके पास पुलिसवालों का फोन आया, जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा