हरियाणा में पानीपत नेशनल हाईवे 44 पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां लोहे का 700 मीटर लंबा पाइप कई वाहनों पर एक साथ गिरने से हड़कंप मच गया है। इस दौरान कई वाहन इस लोहे के पाइप की चपेट में आ गए, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा इतना भयानक था कि कुछ लोगों के शरीर के टुकड़े दूर तक जाकर गिरे।
प्रशासन द्वारा बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं शहर के बीचों बीच हुए इस बड़े हादसे की वजह से कोहराम मचा हुआ है। हादसे का कारण पुरानी पाइपलाइन बताई जा रही है। सभी घायलों को पानीपत के सिविल अस्पताल में ले जाया गया है। शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है।
पानीपत-चंडीगढ़ हाईवे पर एलिवेटिड हाईवे के साथ पुरानी पाइपलाइन लगाई गई थी। इसी के वाहनों के ऊपर गिरने से ये हादसा हुआ। इस पाइप की लंबाई करीब 700 मीटर बताई जा रही है। अचानक हुए हादसे की वजह से सड़क पर लंबा जाम भी लग गया।
बताया जा रहा है कि इस पाइप को बरसाती पानी की निकासी के लिए लगाया गया था। इसकी सड़क से ऊंचाई करीब 50 फीट थी। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा