शहर थाना गोहाना की पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर हथियारो का प्रदर्शन करने पर आरोपित गौैतम नगर के रोहित उर्फ सीटू को गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आठ दिसंबर 2023 को इंस्ट्राग्राम व फेसबुक की आइडी पर एक युवक द्वारा हथियारों के साथ फोटो खींचकर प्रसारित किए थे। जिला की साइबर सेल द्वारा इसकी जांच की गई। इसके बाद शहर थाना में मामला दर्ज किया गया। सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र ने पुलिस टीम के साथ आरोपित गौतम नगर के रोहित उर्फ सीटू को गिरफ्तार किया।