.

हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर स्थानीय निकायों में तबादलों पर रोक लगा दी गई है। निकायों में चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटे कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले नहीं होंगे। यदि तबादले करने जरुरी हैं तो इस संदर्भ में इजाजत लेकर ही तबादला किया जाएगा।

इस संदर्भ में मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि अबकी बार निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। 34 नगर निकायों में चुनाव होने हैं, 27 की जानकारी राज्य चुनाव आयोग को दे दी है। पहले चरण में इनका चुनाव होगा। वोटर लिस्ट तैयार करने का काम चल रहा है, छह जनवरी तक यह पूरा होगा।

वोटर लिस्ट की सूची छह जनवरी को जारी होगी। इसके बाद चुनाव का शेडयूल जारी किया जाएगा। अम्बाला में मेयर पद व सोनीपत में नगर निगम के मेयर पद का उप चुनाव भी इन्हीं चुनावों के साथ होगा। 22 नगर पालिकाओं में से 21 की वार्डबंदी का कार्य पूरा हो चुका है। इनके चुनाव भी पहले फेज में होंगे। वहीं कांग्रेस की बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की मांग को लेकर धनपत सिंह का कहना है कि अभी तक उनके पास इस तरह की कोई मांग नहीं आई है, पिछली बार की तरह ईवीएम से ही चुनाव कराए जाएंगे। ईवीएम एम-टू टाइप मशीन से ही चुनाव कराए जाएंगे।

 

 

उन्होंने कहा कि 27 नगर निकायों के चुनाव जिनमें गुरुग्राम, फरीदबाद, मानेसर नगर निगम के चुनाव होंगे, नगर निगम अम्बाला और सोनीपत के मेयर का चुनाव प्रथम चरण में होगा। इनके अलावा नगर परिषद अम्बाला सदर, पटौदी, जटौली मंडी, सिरसा व 21 नगर पालिकाओं के लिए छह जनवरी को मतदाता सूची जारी होने के दो दिन बाद चुनाव की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा