हरियाणा के सिरसा में CM नायब सैनी के कार्यक्रम में बिजली चली गई। इस दौरान 4 मिनट तक मुख्यमंत्री सैनी और बिजली मंत्री रणजीत चौटाला अंधेरे में बैठे रहे। इसके बाद जनरेटर चालू किया गया। सीएम सैनी आज कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचे थे।
इस कार्यक्रम में कालांवाली विधानसभा से 2014 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके राजेंद्र देसूजोधा भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा का पटका पहनाकर देसूजोधा को पार्टी में शामिल करवाया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं जब प्रदेशाध्यक्ष बना था तब मैंने देसूजोधा से संपर्क किया था। देसूजोधा मेरे पुराने मित्र हैं। आज वह भाजपा में अपने साथियों के साथ शामिल हो गए हैं उनका मैं धन्यवाद करता हूं।

देसूजोधा का दर्द झलका 
 BJP में शामिल होने के बाद देसूजोधा का दर्द भी सामने आया। देसूजोधा ने कहा कि मैंने भाजपा पार्टी को अपनी मां माना है। मेरा मन सदा पार्टी के लिए सकारात्मक रहा। चाहे मैं पार्टी में था या नहीं था, मगर कुछ हालात ऐसे बने कि मैं पार्टी से दूर चला गया।
देसूजोधा ने कहा कि मैं टिकट के लिए भाजपा में नहीं आ रहा। उन्होंने मनोहर लाल की तारीफ भी की। देसूजोधा ने कहा कि 2014 में कालांवाली से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गया। मगर फिर भी मैंने जो पर्ची मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पकड़ाई वह सारे काम  उन्होंने किए ।
5 साल पहले पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने देसुजोधा का टिकट काट दिया था। खट्‌टर ने तब देसूजोधा पर नशा तस्करों की मदद करने का आरोप लगाया था। मगर अब नायब सैनी ने खट्‌टर का एक और फैसला पलटते हुए उनकी पार्टी में शामिल करवाया।
2019 के विधानसभा चुनाव में देसूजोधा का टिकट खट्‌टर ने काटकर बलकौर सिंह को दे दिया। कालांवाली आरक्षित सीट है। टिकट कटने पर देसूजोधा भाजपा छोड़कर अकाली दल में शामिल हो गए। अकाली ने देसूजोधा को टिकट दे दिया।
इस चुनाव में कांग्रेस के शीशपाल केहरवाला को 53059 वोट मिले थे, वहीं दूसरे नंबर पर अकाली उम्मीदवार राजेंद्र देसूजोधा रहे। जिनको 33816 वोट मिले थे। भाजपा के बलकौर सिंह तीसरे नंबर रहे। जिनको 30134 वोट मिले। भाजपा के पास कालांवाली में कोई बड़ा चेहरा नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा