दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी की मार से कुछ हद तक राहत मिली है. दिल्ली में पिछले 12 दिनों से चल रही हीटवेव और भीषण गर्मी की स्थिति से शुक्रवार को मौसम में हुए परिवर्तन के कारण काफी राहत मिली है. इसके बाद शनिवार सुबह का भी दिल्ली का मौसम सुहाना बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जो 43 डिग्री सेल्सियस जितना गर्म महसूस हो सकता है. 
 मानसून दक्षिण-पश्चिम विदर्घ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. मानसून की उत्तरी सीमा अब अमरावती, गोंदिया, दुर्ग, रामपुर (कालाहांडी), मालदा, भागलपुर और रक्सौल से होकर गुजर रही है. अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, गंगा के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, झारखंड के कुछ हिस्सों, बिहार के कुछ और हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है. साथ ही 28 से 30 जूीन के बीच इसके मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत (पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र सहित) के कुछ और भागों में पहुंचने की भी संभावना है. 
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 जून से 3 जुलाई के बीच अनुकूल मानसून की स्थिति में, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर देश के अधिकांश भागों में वर्षा की गतिविधि सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के हफ्ते के दौरान मध्य भारत के शेष भागों और उत्तर-पश्चिम भारत के शेष भागों में आगे बढ़ने की संभावना है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा