बॉलीवुड के अभिनेता गोविंदा को अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लग गई थी। इस घटना के बाद से फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक्टर को आज 3 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज मिला है। एक्टर को सही सलामत देखकर उनके फैंस बेहद खुश है। एक्टर ने अपने चाहने वालों का धन्यवाद किया। एक्टर के साथ उनकी पत्नी सुनीता और बेटी टीना नजर आए। 
गोविंदा अस्पताल के बाहर व्हील चेयर पर नजर आए। एक्टर ने आते ही अपने फैंस का अभिवादन किया। एक्टर के चेहरे पर फैंस से मिलने की दिखी खुशी।

एक्टर के पैर में प्लास्टर लगा हुआ है। एक्टर को डॉक्टर ने अभी आराम करने की सलाह दी है। 

एक्टर के मैनेजर ने कहा था कि वो अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। तभी रिवॉल्वर गिरी और गोली फायर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा