उत्तर प्रदेश में गर्मी मौत का कहर ढा रही है। लगातार रिकॉर्ड बनाते तापमान और गर्मी के कारण नौतपा के छठे दिन बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड दर्ज 166 लोगों की जान ले ली। 48 डिग्री के साथ बुलंदशहर सबसे गर्म जिला रहा। दिन तो दिन, रातें भी खूब गर्मा रही हैं।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार  बुलंदशहर इससे पहले 1978 में गर्म हुआ था, उस दौरान 48.2 डिग्री पारा दर्ज हुआ था। इसी तरह अभी तक के उपलब्ध आंकड़ों को देखें तो काशी मई में इतनी गर्म कभी नहीं रही। वहीं लखनऊ भी इस सीजन में पहली बार बृहस्पतिवार को लू की चपेट में आया। यहां पर पारा 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में भी रात गर्म रही और पारा 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में गर्मी और लू से 47 लोगों की मौत हो गई। वाराणसी और आसपास के जिलों में 72 लोगों की जान चली गई। इनमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, हेड कांस्टेबल, तीन रेलकर्मी, होमगार्ड और इंजीनियर भी शामिल हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, राज्य में कुछ इलाकों में बौछारें पड़ने के आसार हैं। वहीं पश्चिम यूपी में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चल सकती है। कुछ इलाकों में लू और गर्म रात होने के आसार हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा