रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के मामले में बंद राम रहीम को 6 बार पैरोल व फरलो देने वाले पूर्व जेलर को BJP ने टिकट दी है। BJP ने दादरी से दंगल गर्ल बबीता फोगाट का टिकट काटकर सुनील सांगवान को मैदान में उतारा है। सुनील सांगवान जेल सुपरिटेंडेंट के पद से वीआरएस लेकर इसी हफ्ते भाजपा में शामिल हुए थे।
टिकट मिलने के बाद सुनील सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया एंड डिजिटल प्लेटफार्म की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- कौन इतना नादान है जो इस खबर से हैरान है। वहीं कुछ यूजर ने लिखा- भाजपा में बाबा का खूब दबदबा है।

सुनील सांगवान पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे हैं। सतपाल सांगवान लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। सतपाल चरखी दादरी से पूर्व विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा