बीते दो दिनों से राजधानी मेंभयंकर गर्मी पड़ रही है। रविवार के लिए मौसम विभाग ने गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। तापमान 44 से 45 डिग्री तक रह सकता है। शनिवार को तेज धूप रही। शाम के समय कुछ बादल दिखे, लेकिन लू से निजात नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश में लू चली। वहीं राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजारत में भी लू का प्रभाव देखा गया है। अधिकतम तापमान बढ़कर 43.7 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
आईएमडी ने बताया कि दिल्ली के साथ ही हरियाणा, पंजाब,. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 20 जगहों पर पारा 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, गंगानगर और पिलानी में पारा 46 डिग्री को पार कर गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को अगले पांच दिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की। पूर्व और मध्य क्षेत्र में तीन दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली, हरियामा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया।
साथ ही नवजात बच्चों, बुजुर्गों और पुराने रोग के मरीजों पर विशेष नजर रखने की सलाह दी है। यूपी, बिहार व पश्चिम राजस्थान में दो-तीन दिनों तक रात में अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा