18वीं लोकसभा का पहला सत्र चल रहा है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ हुई है। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने किसानों की बात की है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार किसानों के लिए क्या कर रही है। इस दौरान संसद की पहली पंक्ति में बैठे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमकर ताली बजाई है। राष्ट्रपति ने अभिभाषण में छोटे किसानों के लिए भंडारण की सुविधा का जिक्र किया है।
राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार के शुरुआत के दिन से ही किसानों के लिए काम कर रही है। 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की जा चुकी है। आज का भारत अपनी वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रहा है। हम किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए नीतियां बना रहे हैं। जैसे भारत दलहन और तिहलन में दूसरे देशों की निर्भरता खत्म करने के लिए बड़ी कोशिश कर रही है। राष्ट्रपति जब किसानों के लिए किए जा रहे कामों के बारे में बात कर रही थीं तो कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सदन में बैठकर सुन रहे थे।
उन्होंने कहा कि गांव में कृषि आधारित उद्योगों का विस्तार किया जा रहा है। सरकार किसानों के उत्पाद संघ का बड़ा नेटवर्क बना रही है। छोटे किसानों की बड़ी समस्या भंडारण से जुड़ी होती है। इसलिए मेरी सरकार दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण योजना पर काम शुरू कर चुकी है।
राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार की योजनाओं में देश के गरीब, युवा, नारी शक्ति और किसानों को अहम महत्व दिया जा रहा है। देश तभी विकास कर सकता है। इसीलिए मेरी सरकार की योजनाओं में सर्वोच्च प्राथमिकता इन्हीं चार स्तंभों को दी जा रही है। हमारी कोशिश इनको हर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है।
संसद के पहले ही सत्र में किसानों की बात सुनकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान खुश नजर आए हैं। अपने विभाग की बातों को सुनकर वह सदन में ताली बजाते रहे। कृषि विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में मोर्चा संभाल लिया है। वह किसानों की स्थिति में सुधार के लिए लगातार समीक्षा कर रहे हैं। नई सरकार में कई फसलों की एमएसपी भी बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा