प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक सोमवार शाम को हुई। इसके तुरंत बाद विभागों के बंटवारे का एलान हो गया। सबसे पहले बात करते हैं सीसीएस यानी केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति में शामिल रहने वाले मंत्रियों की। इनमें चार मंत्रालय होते हैं- गृह, रक्षा, वित्त और विदेश। इनमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यानी अमित शाह गृह मंत्री, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री और एस जयशंकर विदेश मंत्री बने रहेंगे। 
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री : नितिन गडकरी। उनकी जिम्मेदारी में भी बदलाव नहीं किया गया है। लगातार तीसरी बार वे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री बने हैं। प्रधानमंत्री की टीम में गडकरी ऐसे इकलौते वरिष्ठ मंत्री बन गए हैं, जिनकी जिम्मेदारी में 2014 से अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। 
स्वास्थ्य मंत्रालय : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। 
ऊर्जा और आवास मंत्रालय  : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर। 
भारी उद्योग और इस्पात मंत्रालय : एचडी कुमारस्वामी। 
उद्योग और वाणिज्य मंत्री : पीयूष गोयल । 
रेल मंत्रालय : अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्री बनाए रखा गया है। वी. सोमन्ना और रवनीत सिंह बिट्टू को रेल राज्य मंत्री बनाया गया है। 
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय : अन्नपूर्णा देवी। 
खाद्य प्रसंस्करण मंत्री : चिराग पासवान । 
नागरिक उड्डयन मंत्री : के. राममोहन नायडू । 
संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री : ज्योतिरादित्य सिंधिया। 
जल शक्ति मंत्रालय : सीआर पाटिल । 
संस्कृति और पर्यटन मंत्री : गजेंद्र सिंह शेखावत। 
युवा एवं खेल और सूचना प्रसारण मंत्री : मनसुख मांडविया ,रक्षा एकनाथ खडसे , अश्विनी वैष्णव । 
पंचायती राज , मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय : मुंगेर के सांसद राजीव रंजन । 

उपभोक्ता मामले और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री : प्रह्लाद जोशी। 
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री:  सावित्री ठाकुर। 
कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री : राम नाथ ठाकुर । 
संसदीय कार्य मंत्रालय : अर्जुन राम मेघवाल। 
सड़क परिवहन मंत्रालय : अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा। 
कृषि मंत्रालय: सिवराज सिंह चौहान। 
नागरिक उड्डयन और सहयोग राज्य मंत्री : मुरलीधर मोहोल। 
आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री: दुर्गा दास उइके। 
शिक्षा और पूर्वोत्तर राज्य मंत्री : सुकांत मजूमदार। 
आवास राज्य मंत्री: तोखन साहू। 
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय : हरदीप सिंह पुरी। 
बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय : सर्बानंद सोनोवाल। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा