प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल में 72 सदस्यीय मंत्रिपरिषद ने रविवार को शपथ ली और यह संख्या अधिकतम स्वीकृत संख्या 81 से केवल नौ कम है। 
एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी सहित अधिकतम 31 कैबिनेट मंत्री हैं। इसके अलावा पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री हैं।  

पीएम मोदी के बाद कैबिनेट मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। 
नितिन गडकरी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जेपी नड्डा ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
केंद्रीय वित्त मंत्री रही निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
विदेश मंत्री रहे एस जयशंकर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

एचडी कुमारस्वामी ने मंत्री पद की शपथ ली। 
बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
धर्मेन्द्र प्रधान ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 
जीतन राम मांझी ने मंत्री पद की शपथ ली। 
मुंगेर लोकसभा सीट से सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। 
असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
सांसद किंजरापु राम मोहन नायडू ने भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। 
जुएल ओराम ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
गिरिराज सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी केंद्रीय मंत्री बनाया गया। 
भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
 हरदीप सिंह पुरी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
अरुणाचल प्रदेश से किरेन रीजीजू ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
अन्नपूर्णा देवी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
मनसुख मांडविया ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
 तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 

इन मंत्रियो ने भी ली शपथ 
भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 
राव इंद्रजीत सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। 
उधमपुर से सांसद जितेंद्र सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। 
बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। 
शिवसेना नेता प्रतापराव जाधव ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।
रालोद नेता जयंत चौधरी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। 
पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद, उत्तरी गोवा के सांसद श्रीपद येसो नाइक और महाराजगंज के सांसद पंकज चौधरी ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। 
उजियारपुर से सांसद नित्यानंद राय, अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल, तुमकुरु से सांसद वी सोमन्ना ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। 
तेदेपा नेता पेम्मासानी चंद्रशेखर, आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल और बेंगलुरु उत्तर की सांसद शोभा करंदलाजे ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। 
गोंडा से सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, राज्यसभा सदस्य बी एल वर्मा और बनगांव से सांसद शांतनु ठाकुर ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। 
त्रिशूर के सांसद सुरेश गोपी, राज्यसभा सदस्य एल मुरुगन और अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। 
तमिलनाडु के करीमनगर लोकसभा सीट से सांसद बंडी संजय कुमार, बांसगांव (उत्तर प्रदेश) के सांसद कमलेश पासवान और अजमेर (राजस्थान) के सांसद भागीरथ चौधरी ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। 
लुधियाना से लोकसभा चुनाव हारने वाले रवनीत सिंह बिट्टू और राज्यसभा सदस्य सतीश दुबे तथा संजय सेठ ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। 
मध्य प्रदेश की बैतूल सीट से सांसद दुर्गा दास उइके, महाराष्ट्र की रावेर सीट से सांसद रक्षा खडसे और पश्चिम बंगाल की बलूरघाट सीट से सांसद सुकांत मजूमदार ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। 

 

 

मोदी सरकार 3.0 में कुल 72 मंत्रियों ने शपथ लिया. केंद्रीय कैबिनेत की नई टीम में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं. मंत्रियों में ओबीसी समुदाय से 27 मंत्री, एससी से 10, वहीं 5 मंत्री एसटी से हैं, जबकि 5 मंत्री अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा