haryana weather

हरियाणा में हवा के रुख से मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार से प्रदेश में पूर्वी हवा चल रही है। ऐसे में पश्चिम विक्षोभ के असर से आज कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश होने से धुंध के बादल छंट सकते हैं। हालांकि सुबह के समय धुंध जारी रह सकती है, लेकिन दिन में धूप निकलने के पूरे आसार बने हुए हैं।

धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की संभावना है। इधर रात के तापमान में गिरावट जारी है। 24 घंटे में रात के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

अंबाला का न्यूनतम तापमान सबसे 4.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के द्वारा हरियाणा में सुबह के समय कोहरे को लेकर जारी किया अलर्ट चार्ट।

 

 

इसलिए बदला मौसम

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार इसका ज्यादा असर प्रदेश के दक्षिणी व उत्तरी जिलों में ही दिखाई देगा।

इन जिलों में बारिश के आसार बनेंगे। अन्य जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 10 जनवरी को इस विक्षोभ के आगे निकलने के बाद फिर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड व कोहरा ठंडक बढ़ाएगा।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद फिर से हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो जाएगी और प्रदेश वासियों को 11 जनवरी से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

घने कोहरे के साथ ही दिन और रात में ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। मौसम विशेषज्ञों ने आशंका जताई कि ठंड का सेकेंड टर्म भी लंबा खिंचेगा। हालांकि एक सप्ताह तक ठंड होने के बाद कोहरे को लेकर हालात सुधरेंगे, जिसके बाद धूप से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

ट्यूबवेल बिजली सप्लाई की टाइमिंग बदली

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए किसानों के लिए बड़ा फैसला किया है।

सीएम ने ट्यूबवेलों पर दी जाने वाली बिजली सप्लाई के समय में बदलाव किया है। अब दिन के समय में भी किसान अपने खेतों में पानी दे सकेंगे।

नई टाइमिंग के अनुसार किसानों को सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 2 शिफ्टों में बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा